डिबाई-अलीगढ़ मार्ग पर चार अवैध सवारी टेंपो सीज
बुलंदशहर, मई 22 -- डिबाई-अलीगढ़ मार्ग पर बिना परमिट अवैध रूप से संचालित सवारी टेंपो के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार टेंपो को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान टेंपो चालकों में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से भागते नजर आए। एआरटीओ प्रवर्तन प्रभारी नीतू शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान डिबाई-अलीगढ़ मार्ग पर सघन चेकिंग की गई। जांच में चार सवारी टेंपो बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। बाद में चारों वाहनों को छतारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.