अलीगढ़, मई 10 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल के पास शुक्रवार की देर रात डिबाइडर से टकराकर स्कूटी सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि साले का अभी उपचार चल रहा है। दोनों मोमोज की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भमौला निवासी सनी (30) पुत्र संजय पेंटर था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की देर रात वह अपने साले राहु़ल के साथ दुबे के पड़ाव से स्कूटी पर घर वापस लौट रहा था। साले दुबे के पड़ाव पर मोमोज की दुकान लगाता है। रास्ते में तस्वीर महल के पास के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस कर्मी दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने सनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.