रांची, जून 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। आगामी मानसून के दौरान जल-जमाव, जल निकासी में बाधा और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रांची नगर निगम ने शहर के बड़े और छोटे नालों-नालियों की विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को वार्ड संख्या-43 अंतर्गत डिबडीह रोड से अशोक नगर और अशोक आश्रम तक स्थित बड़े नाले की व्यापक सफाई कराई गई। गौरतलब हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 11 से 22 मई तक 'मानसून से पहले नालों को साफ कराएं' नाम अभियान चलाया। इसमें शहर के विभिन्न इलाकों में मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव के मुद्दों को उठाया। जलजमाव के कारण और उसके निराकरण के उपाय बताए, जिसके बाद निगम की टीम रेस हुई। सफाई अभियान के लिए 12 सफाईमित्रों की प्रतिनियुक्ति

सफाई अभियान की प्रक्रिया निगम अधिकारियों के अनुसार, बरसात के दौरान निर्बाध ज...