रांची, जून 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डिबडीह में अशोक आश्रम में अवध बिहारी लाल के आवास से चोरों ने जेवर और कीमती सामान के अलावा बैटरी समेत लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में अवध बिहारी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक अभी हटिया के टोनको में रहते हैं। वे पिछले दिन अपने डिबडीह स्थित आवास पर पहुंचे तो पाया कि दरवाजा टूटा हुआ है। कमरे में जाने पर उन्होंने पाया कि संदूक में रखे सोना की एक जोड़ी कर्णफूल, दो अंगूठी, हाथ का वासा, एलसीडी, तीन सिलाई मशीन, वायरिंग तार और इनवर्टर समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति गायब हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...