डिफेंस सेक्टर में भारत का बज रहा डंका, रक्षा कंपनियों के पास इतना काम कि नए ऑर्डर की जगह नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। देश की सार्वजनिक रक्षा कंपनियों को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पहली बार 9 सरकारी कंपनियों के पास पांच लाख करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर बुक हो चुके हैं। स्थिति यह है कि अब ये कंपनियां कोई नया ऑर्डर नहीं ले पा रही हैं। यह भी पढ़ें- थर-थर कापेंगे दुश्मन; INS अरिदमन नौसेना बेड़े में शामिल, जानिए खासियत रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पास सबसे ज्यादा 260960 करोड़ के ऑर्डर आए हैं। इनमें वायुसेना, नौसेना के लिए विमानों के निर्माण के अलावा मौजूदा विमानों के रखरखाव और हेलीकाप्टरों के निर्माण का काम शामिल है। इन ऑर्डर को पूरा करने में एचएएल को आठ से नौ साल का समय लग सकता है। यानी, अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.