नई दिल्ली, मई 19 -- डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर मंगलवार को BSE में 15 पर्सेंट के उछाल के साथ 357.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 2900 पर्सेंट से अधिक की जोरदार तेजी आई है। चौथी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का मुनाफा भी दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। दोगुना से ज्यादा बढ़ा है डिफेंस कंपनी का मुनाफाएयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का मु...