रुडकी, मई 8 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की की डिफेंस कॉलोनी में खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा का स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। देव एन्क्लेव, डिफेंस कॉलोनी, राजबिहार और कर्नल एन्क्लेव क्षेत्रों में सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी पहुंचने पर विधायक दंपति ने सबसे पहले भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...