डिफेंस कॉलोनी गुरुद्वारा में मनाया खालसा साजना दिवस
बरेली, अप्रैल 20 -- डिफेंस कॉलोनी में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में रविवार को खालसा साजना दिवस बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार से आरंभ हुए अखंड पाठ साहिब की रविवार सुबह समाप्ति हुई। इसके बाद मिरिपीरी जत्था के बच्चों ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह खालसा और सुरजीत सिंह ने बैसाखी के महत्व और खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डाला। नानकपुरी टांडा (उत्तराखंड) से आए कुलवंत सिंह रसीला ने शबद गायन किया। दो बच्चों तथा गुरु घर की निरंतर सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य सेवादार राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरजोत सिंह, दिलदार सिंह, अरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- खालसा साजना दिवस व वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.