चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। पहाड़ी के पास स्थापित हो रहा डिफेंस कॉरिडोर के धर्मनगरी चित्रकूट में रोजगार देने का हब बनने की संभावना है। बीईएल को भूमि आवंटन के साथ ही यहां के लोगों की उम्मीदें अब पूरी होती नजर आने लगी है। इसके साथ ही लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर लोग रोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर सकेंगे। करीब तीन साल पहले जिला प्रशासन ने डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के लिए करीब 102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। वैसे डिफेंस कॉरिडोर के लिए पांच सौ हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव रखा गया था। मौजूदा समय पर पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग, पथरा, प्रसिद्धपुर, महराजपुर, पहाड़ी, लोहदा व कौडर का पुरवा में भूमि अधिग्रहीत की गई। मौजूदा समय पर यहां चहारदीवारी आदि का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन के लिए कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.