लखनऊ, जून 9 -- यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को अमौसी स्थित डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने लखनऊ नोड में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति देखी। जल निकासी व्यवस्था, सड़क तथा बाउंड्रीवॉल निर्माण की समीक्षा की।उन्होंने विभागीय अधिकारियों, अभियंताओं तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रदेश व देश के औद्योगिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके माध्यम से रक्षा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेंगे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक काम को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाना जरूरी है। इस दौरान ब्रह्मोस निर्माण इकाई के साथ बैठक में विक...