नई दिल्ली, मार्च 5 -- Mazagon Dock share price: कई दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी वाला माहौल था। इस माहौल के बीच डिफेंस कंपनी-मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद यह शेयर 6 प्रतिशत चढ़ गया। शेयर में यह उछाल 99,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे से जुड़ी खबरों के बीच आया। शेयर में आई तेजी पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने कंपनी से जवाब भी मांगा है।शेयर का परफॉर्मेंस मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 10 प्रतिशत बढ़कर 2412.50 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस दौरान शेयर में अपर सर्किट भी लग गया। शेयर में अचानक आई तेजी को लेकर बीएसई ने कंपनी से जवाब मांगा है। बीएसई ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर कंपनी से पुष्टि करने को कहा है। इस शेयर ...