डिफेंस कंपनी की छवि खराब करने का आरोप
नोएडा, सितम्बर 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-8 स्थित अकिला टेक्नोलॉजीज एंड इंटीग्रेशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने लिंक्डइन पर संचालित एक प्रोफाइल के खिलाफ साइबर अपराध थाने में शिकायत दी है। यह कंपनी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो की ओर से 22 सितंबर को दी गई शिकायत में सर्गेई मोसिएन्को नाम के प्रोफाइल से कंपनी और भारतीय रक्षा क्षेत्र से संबंधित भ्रामक एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार प्रोफाइल से लगातार आरआईएमसीओ के उत्पादों का प्रचार किया जा रहा है। साथ ही भारतीय रक्षा कंपनियों, ड्रोन बनाने वाली कंपनियों और भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों के संबंध में विभिन्न टिप्पणियां और दावे किए जा रहे हैं। कंपनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.