नई दिल्ली, मई 2 -- Defence Stock: डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) के लिए मार्च तिमाही काफी निराशाजनक साबित हुई है। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 31.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 101.10 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 69 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- पेनी स्टॉक ने 9 साल में निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 12940% चढ़ा शेयररेवन्यू में भी भारी गिरावट (Zen Technologies Q4 Result) कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि पिछली वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान कुल 178.10 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा है। एक साल पहले इसी चौथी तिमाही में...