डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र से केबल चोरी
आगरा, अगस्त 24 -- एकता क्षेत्र में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र की साइट से करीब 1000 मीटर 33 केवी की बिजली केबल चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर निर्माण करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर प्रशांत नगाइच ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुपरवाइजर ने बताया कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के ग्राम बीझामई स्थित विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। लाइन निरीक्षण के दौरान महुआखेड़ा कट के पास विभाग द्वारा रखी गई 33 केवी की करीब 1000 मीटर केबल गायब हो गई। यह केबल दो ड्रमों में रखी थी। मामले में जानकारी होने पर आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.