मथुरा, जून 29 -- एएसएम पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के डिप्लोमा सीएसई के छात्र-छात्राओं के लिए डाटा एनालिटिक्स यूजिंग पाइथन प्रोग्रामिंग विषय पर 4 सप्ताह के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह तकनीकी प्रशिक्षण प्रसिद्ध आईटी कंपनी ऐपस्क्वाडज के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस 4-सप्ताह के कोर्स के दौरान छात्रों को पाइथन प्रोग्रामिंग के जरिए डाटा को एनालाइज और मैनेज करने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा, जो आज के समय में आईटी सेक्टर की सबसे डिमांडिंग स्किल्स में से एक है। इस सफल शुरुआत पर कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के साथ खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है और यह ट्रेनिंग उनके कर...