बेगुसराय, मई 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद पटना की ओर से आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 23 एवं 24 मई 2026 को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 23 मई को पीई (पॉलिटेकनिक अभियंत्रण) की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक आयोजित होगी। 24 मई को पीएम (इंटरमीडिएट स्तरीय) की परीक्षा इसी समयावधि में तथा पीएमएम (माध्यमिक स्तरीय) की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 08:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा तथा मुख्य प्रवेश द्वार पूर्वाह्न 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्थिर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र पु...