डिप्लोमा रेडियोलॉजी के लिए नए सिलेबस का ड्राफ्ट जारी
लखनऊ, जुलाई 16 -- केंद्र सरकार ने मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा कोर्स के लिए नए ड्राफ्ट करिकुलम को सार्वजनिक किया है। इसमें एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए अब तक अलग-अलग चल रहे कोर्सों को एक साथ जोड़कर एकीकृत पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स (एनसीएएचपी) ने इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर आम जनता, विशेषज्ञों और संस्थाओं से सुझाव मांगे हैं। एनसीएएचपी द्वारा 16 जुलाई को जारी किए गए नोटिस के अनुसार, ड्राफ्ट पर आपत्तियां और सुझाव 17 अगस्त तक https://ncahp.abdm.gov.in पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के जरिए भेजे जा सकते हैं। आयोग के सचिव उमेश बलोंदा ने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर ही अंतिम पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- UPSC ने निकाली ड्रग इंस्पेक्टर समेत 450 पदों पर भर्ती, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.