आगरा, मार्च 13 -- जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद साथियों ने फूलों की होली खेली। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. मुकेश शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री डा. रविन्द्र सिंह राना, मुख्य संरक्षक डा. महेश बघेल, संरक्षक डा. मुनेश गालव ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष डा. राजीव उपाध्याय, कोषाध्यक्ष डा. प्रवीण मिश्रा ने किया। रामनरेश परमार, प्रदीप कुमार जैन, रामभक्त मिश्रा, मनोज अग्रवाल, मुकेश सत्संगी, डा. पुष्पेंद्र शर्मा, मुनेंद्र चाहर, राजकुमार बघेल, राजेश बघेल, जितेंद्र कुमार, योगेश त्यागी, धीरज तिवारी, अरुण शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.