चंदौली, सितम्बर 26 -- चंदौली, संवाददाता । विश्व फार्मेसी दिवस पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में दो सत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फार्मासिस्ट को सेवेन स्टार की उपाधि दी है। इसमें केयर गिवर, डिसीजन मेकर, कम्युनिकेटर, मैनेजर, लाइफ लोंग लर्नर, टीचर एवं लीडर की संख्या दी। फार्मासिस्ट अपने दायित्व के साथ मरीज का सेवा प्रदाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें प्रांतीय पर्यवेक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: फार्मासिष्ट के बगैर चिकित्सा...