प्रयागराज, अप्रैल 24 -- इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) की डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए लगभग 6800 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा के अनुसार डिप्लोमा डिवीजन में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा के 13 विभिन्न पाठ्यक्रमों, डिप्लोमा मैनेजमेंट के तीन पाठ्यक्रमों और पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच फरवरी से चल रहे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए अब तक छह हजार, दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा के लिए 500, जबकि डेढ़ वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर अप्लीकेशन के लिए तकरीबन 300 पंजीकरण हुए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.iertentrance.in पर आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.