डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने अपनी लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार से प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे विभिन्न कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।नैनीताल में महासंघ के अध्यक्ष दीप चौधरी की अध्यक्षता में प्रांतीय खंड के इंजीनियरों ने धरना-प्रदर्शन और बैठक की। इस दौरान महासंघ के सदस्यों में मांगों को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया कि पूर्व में इस संबंध में शासन स्तर पर कई बार वार्ता की गई, पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। कहा कि मांगों के निराकरण में लगातार हो रही अनदेखी के चलते इंजीनियरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.