काशीपुर, मार्च 27 -- काशीपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 27 सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई विभाग में अभियंताओं का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में 10 फरवरी 2026 को आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान शासन-सरकार के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी। आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभियंताओं में रोष व्याप्त है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आगामी चरण में आंदोलन को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया जाएगा। यहां अध्यक्षता इंजीनियर नरपत सिंह राजपूत और संचालन रोहित कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.