रुद्रपुर, मार्च 23 -- खटीमा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। हड़ताल के प्रथम दिवस में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा खटीमा के समस्त विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में बैठे। उन्होंने सरकार से अपनी समस्त मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। यहां आनंद जोशी शाखा अध्यक्ष, कमल जोशी शाखा सचिव, आदर्श, ईश्वर जोशी, जीसी लोहनी, चन्दन जोशी, प्रेम प्रकाश गिरी, ललिता बिष्ट, प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, एके जोशी, सुभाष आर्या, पीपी तिवारी, यषपाल सिंह, पीयूष शर्मा, गिरीश चन्द्र भट्ट, बलविन्दर सिंह, सत्यपाल सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...