नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 23 मार्च से 10 मार्च तक 19 दिन तक चली हड़ताल वापस ले ली है। नैनीताल के शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने डिप्लोमा इंज़ीनियरों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है l प्रांतीय अध्यक्ष के अनुरोध पर आंदोलन को स्थगित किया गया है l कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो पुनः आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान विपिन पुरोहित, बीपी उनियाल, राजेंद्र गिरी, तुलाराम टम्टा, गोविंद सिंह, वेद प्रकाश, जीबी जोशी, विवेक धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.