हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति और पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी की तरफ से लंबे समय से शासन स्तर पर संवाद और अनुरोध के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे इंजीनियरों में रोष व्याप्त है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि दो फरवरी से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह धरना महत्वपूर्ण कड़ी है और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक किया जाएगा। इंजीनियरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.