देहरादून, मार्च 9 -- विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश भर के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सोमवार को यमुना कालोनी स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मांगें पूरी ना होने पर 23 मार्च से प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया। सुबह से ही विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर यमुना कालोनी पहुंचने लगे थे। करीब ग्यार बजे वे हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के बार प्रदर्शन करने लगे। इसके बार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे वहीं धरने पर बैठक गए। संघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र गुसाईं ने बताया कि इंजीनियरिंग कैडर के अनुरूप शासन स्तर से नियमावली में गड़बडी की जा रही है। जिससे वेतन सहित कई तरह की विसंगतियां आ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मुख्य सचिव आनंद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.