हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम की जनपदीय बैठक विवेक चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने पिछले 2 महीनों से वेतन न मिलने पर गहरा आक्रोश जताया और पेयजल निगम के पूर्ण राजकीयकरण की मांग की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के 27 बिंदुओं पर कार्रवाई न होने के कारण आहूत आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी का ऐलान किया। बैठक में क्षेत्रीय सचिव जगदीप सिंह राणा, जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या, कोषाध्यक्ष रचना चौधरी, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, हेमंत असवाल, विजेंद्र यादव, यतेन्द्र लसपाल, ललित गौड़, मनोज कुमार, विनय भट्ट, राजेन्द्र सिंह भौर्याल, विपुल चौधरी, विनोद चौहान, शुभ पांडे, सुमित बिष्ट, शिवराज सिंह गैड़ा, हर्ष बोरा, एम.एन. जोशी, मथुरा दत्त भट्ट उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...