हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर कुमाऊं मंडल में डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर्स ने कार्यबहिष्कार करते हुए लोनिवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते निर्माण और विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रमोद सुयाल और संचालन शंकर सिंह पंत ने किया। इस दौरान लगभग 15 विभागों के इंजीनियर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सिंचाई विभाग के सचिव सुभाष जोशी ने बताया कि हड़ताल से विभागीय कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। बांध और नहरों से जुड़े काम प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.