नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही।महासंघ के मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने बताया कि कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने, अभियन्त्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन प्रोन्नति प्रदान करने, उत्तराखंड पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान का एकीकरण करने समेत 27 मांगों का निराकरण न होने को महासंघ के सदस्यों में आक्रोश है। बताया कि इंजीनियरिंग से जुड़े सभी कार्य तीन दिन से ठप हैं। यदि महासंघ की मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस दौरान शाखाध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी, मनमोहन बिष्ट, गोविंद सिंह जनौटी, तुला राम टम्टा, राजेंद्र गिरि, किशोर कुमार, जीसी जोशी, वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.