रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लंबित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियर्स 9-20 मार्च तक प्रदेश मुख्यालय में जनपदवार धरना देंगे। साथ ही 23 मार्च से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी शासन ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की है। जिससें सदस्यों में रोष है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को महासंघ के उच्चाधिकार समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेशव्यापी द्वितीय चरण के आंदोलन का निर्णय लिया गया। जिसमें डिप्लोमा इंजीनियर्स 9-20 मार्च तक प्रदेश मुख्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.