रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रथम और द्वितीय चरण के आंदोलन के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर इंजीनियर्स की 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। प्रदेशभर में चल रहे इस आंदोलन के तहत जिले की तीनों शाखाओं-काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा में इंजीनियर्स अपने-अपने शाखा मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। रुद्रपुर शाखा में भी बड़ी संख्या में इंजीनियर्स एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाखा अध्यक्ष शालिका पंत ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे इंजीनियर्स में रोष व्याप्त है। जब तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.