देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर के सामने डिप्लोमा इंजीनियरों का जनपदवार धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।आंदोलनकारियों ने साफ किया कि यदि शासन स्तर पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 23 मार्च से प्रदेशभर के इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रांतीय अध्यक्ष इं. रमेश चंद्र शर्मा और महासचिव इं. वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि प्रथम चरण में महारैली के माध्यम से सरकार को चेताया गया था, लेकिन कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला। अब जनपदवार धरने के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल की स्थिति में होने वाले किसी भी कार्य व्यवधान की पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। धरने में इं. आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.