देहरादून, मार्च 11 -- देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर चल रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष परिसर के सामने जनपदवार चल रहे धरना कार्यक्रम के तीसरे दिन टिहरी जनपद के डिप्लोमा इंजीनियरों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान देहरादून के डिप्लोमा इंजीनियर भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर भूपेंद्र रावत ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव इंजीनियर राजेन्द्र सोढ़ी ने किया। वक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरसी शर्मा और प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने कहा कि मांगपत्र के कई बिंदु...