नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लम्बित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही| महासंघ नैनीताल के शाखा अध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर को हड़ताल को दस दिन पूरे है गए है, लेकिन अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है l कहा कि कल गुरुवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अधिकारी देहरादून में शासन से वार्ता करेंगे l यदि मांगें पूरी नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ल किसी भी इंजीनियर की ओर से कोई भी विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा l इस दौरान शाखा अध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी, मनमोहन बिष्ट, गोविन्द सिंह जनौटी, तुला राम टम्टा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, जीसी जोशी, वन्दना, वेद प्रकाश, शालू प्रजापति, म...