हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। डिप्लोमा इंजीनियरों ने हड़ताल के तहत गुरुवार को जमरानी परियोजना से जुड़े कार्यों को रुकवाकर विरोध दर्ज कराया। जल संस्थान खंड हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में चल रहे कार्यस्थल पर बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर एकत्र हुए और काम बंद कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इसके बाद सिंचाई संघ भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर एकत्र हुए। बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों, पदोन्नति, सेवा शर्तों और विभागीय संरचना से जुड़े मुद्दे लंबित हैं, लेकिन अब तक ठोस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.