नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। महासंघ की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने के कारण इंजीनियर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।महासंघ के शाखा अध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी ने बताया कि हड़ताल को 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और साथ ही पैदल यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीते शुक्रवार और शनिवार को देहरादून में प्रांतीय अधिकारियों की बैठक हुई, लेकिन उसमें भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में महासंघ ने स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.