डिप्लोमा इंजीनियरों ने डाकपत्थर में किया प्रदर्शन
विकासनगर, अप्रैल 2 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले चल रहा आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को इंजीनियरों ने डाकपत्थर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इंजीनियरों की हड़ताल से सड़कों, पुलों आदि का काम ठप पड़ा हुआ है। महासंघ ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, जिसके चलते आंदोलन को जारी रखा गया है। डाकपत्थर सहित विभिन्न शाखाओं में इंजीनियर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कहा कि वेतन विसंगतियों का शीघ्र समाधान, 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ, कनिष्ठ अभियंताओं को उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.