नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान सभी डिप्लोमा इंजीनियरों ने घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी लगाकर न्याय की मांग की।डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के नैनीताल शाखाध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी ने बताया कि गोलू देवता मंदिर घोड़ाखाल में महासंघ ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अर्जी लगाई। महासंघ 17 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन और हड़ताल पर है। जिसमें मुख्य रूप से 5400 ग्रेड-पे विमर्श, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति के अवसर और कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्रमुख है। इसके बावजूद शासन स्तर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महासंघ ने शासन और प्रशासन से मांगों का समाधान करने की अपील की है। इस दौरान शाखाध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी, मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.