नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का आंदोलन गुरुवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। राज्य आंदोलनकारियों ने भी महासंघ की मांगों को अपना समर्थन दिया। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रहे इस आंदोलन में 27 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण न होने से सदस्यों में भारी आक्रोश देखने को मिला।महासंघ का कहना है कि पूर्व में शासन और प्रशासन से कई बार वार्ता की गई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यदि हड़ताल के कारण आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो सभी कार्य पूरी तरह बाधित कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि प्रांतीय कार्यालय म...