नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। महासंघ के प्रांतीय सचिव कुमाऊं राजेंद्र गिरि ने बताया कि सभी डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल पर हैं। अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की हड़ताल से नैनीताल के कई बड़े प्रोजेक्ट का कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका मकसद किसी प्रोजेक्ट को प्रभावित करना नहीं है। शासन उनकी मांगों को बार-बार अनदेखा कर रहा है, जिसके चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ी है। हड़ताल पर सुरेश डंगवाल, गोविंद जनौटी, तुला राम टम्टा, राजेंद्र गिरि, किशोर कुमार, जीबी जोगी, जीसी जोशी, वंदना, वेद प्रकाश, शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवारी, विवेक सिंह, मनोज सिंह, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.