देहरादून, मार्च 24 -- रुड़की। उत्तराखंड में डिप्लोमा इंजीनियरों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश भर के इंजीनियर दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। रुड़की स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष अमूल वालिया ने बताया कि पहले भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति, पदोन्नति और समान वेतनमान शामिल हैं। पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के समर्थन से आंदोलन और तेज हो गया है। जिससे विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.