डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउंसलिंग 21 से
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ। पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की छठे एवं सातवें चरण की अतिरिक्त काउन्सिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार इस काउंसलिंग से डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की मुख्य एवं विशेष काउन्सिलिंग के बाद प्रवेश से वंचित रह गए अथवा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को 14 सितंबर तक प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा। छठे एवं सातवें चरण की काउन्सिलिंग में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण करनी होंगी। विस्तृत जानकारी एवं समय-सारणी के लिए अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.