बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन की ओर से बोकारो जनरल अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बीजीएच के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन बीजीएच के डायरेक्टर ( मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज) डॉक्टर बी बी करुणामय ने किया। उनके साथ डॉक्टर देवेंद्र कुमार, डॉ जी के सिंह, डॉक्टर अनिमेष, डॉ गौरव विशाल, डॉ वर्षा कुमारी उपस्थित रहे। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा यूनियन की ओर से आयोजित यह शिविर समाज के प्रति मानवीय जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। आकस्मिक दुर्घटनाओं, सर्जरी और गंभीर बीमारियों (जैसे थैलेसीमिया या कैंसर) के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। यह शिविर लोगों को रक्तदान से जुड़ी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.