मधुबनी, जनवरी 7 -- जयनगर, एक संवाददाता। शहर के कमलारोड के विद्यानगर में एक 38 वर्षीय युवक के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। घटना मंगलवार की देर रात की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवक प्रिटिंग प्रेस के मालिक विजय कुमार झा के 38 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार झा की फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर, डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि परिजन के द्वारा बताया गया कि मृतक काफी दिनो से डिप्रेशन में रहता था, आत्महत्या कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.