बरेली, मई 13 -- फरीदपुर, संवाददाता। एक्सीडेंट के बाद डिप्रेशन में चल रहे युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। खेत में पेड़ पर लटके युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके  से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के सारीपुर गांव के धर्मपाल के 25 वर्षीय बेटे धीरेंद्र का दो महीने पहले एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रह रहा था। बुधवार को धीरेंद्र घर से बगैर कुछ बताए खेत पर चला गया। दोपहर गांव के लोग खेत से काम करके लौट रहे थे। उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस टीम के साथ पहुंचे, फारेंसिंक टीम को बुलाया। टीम की मौजूदगी में युवक का शव उतरा गया। पुलिस ने धीरेंद्र का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार...