सोनभद्र, अप्रैल 20 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूलों में एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 से 30 अप्रैल तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सरकारी और निजी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाना है। इस अभियान के तहत 5-6 वर्ष (कक्षा 1) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर और 10 व 16 वर्ष (कक्षा 4-6 और 10-11) के छात्रों को टीडी का टीका लगाया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय एएनएम को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें स्कूलों के अध्यापकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जानलेवा डिप्थीरिया-सरवाईकल कैंसर से 34,904 विद्यार्थी को सुरक्षित करने का लक्ष्य अभियान में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई स्कूल और मदरसे शामिल ह...