मेरठ, अप्रैल 21 -- राम सहाय इंटर कालेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो स्वास्थ्य वर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया। डिप्थीरिया (गलघोंटू) की रोकथाम के लिए टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अन्य लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कटारिया (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. प्रवीण गौतम व डॉ. महेश चंद्र उपस्थित रहे। आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोलियों का वितरण किया। प्रधानाचार्य डॉ. एस एन त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मौके पर डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. दीप्ति शर्मा, सुग्रीव सिंह, निखिल सिंघल, हर्ष त्यागी, सुक्रमपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डिप्थीरिया रोकथाम के लिए स्कूलों में टीकाकरण अभियान यह भी पढ़ें- बच्चों का टीडी टीकाकरण कर टीम ने दिए ...