चम्पावत, मार्च 5 -- चम्पावत के डिप्टेश्वर मंदिर में टीके के होली का आयोजन किया। होल्यारों ने उठ भारत राम मिलन आए., समेत तमाम वेदांती होलियों का गायन किया गया। बाद में सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। चम्पावत में गुरुवार को टीके के साथ खड़ी होली का समापन हुआ। गुरुवार सुबह होल्यारों ने चाराल के तमाम गांवों में चीर लूटी। चम्पावत के देवल में कैलाश पांडेय के आवास में धार्मिक अनुष्ठान के बाद चीर लूटी गई। अपरान्ह में डिप्टेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर टीके की होली हुई। डिप्टेश्वर मंदिर में होल्यारों ने उठ भारत राम मिलन आए...., कह दीजो रघुनाथ भरत से कह दीजो..., गई गई असुर तेरी नार मंदोदरी सिया मिलन गई बागा में..., तल धरती पुर बादल बादल उपजी गया... और ऐसी पतिव्रता नारी सुलोचना सति भई बालम संग में... आदि होलियों का गायन किया। मंदिर के महंत बाल योगी ने...