मिर्जापुर, फरवरी 2 -- मिर्जापुर। लालगंज तहसील के सोनबरसा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से पशुओं की तस्करी के मामले का खुलासा होने के बाद डिप्टी सीवीओ से लालगंज पशु चिकित्साधिकारी का अतिरिक्त चार्ज वापस लेने का फैसला किया गया है। डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने सीवीओ को चार्ज वापस लेकर किसी दूसरे पशु चिकित्साधिकारी को देने का निर्देश दिए है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परियोजन निदेशक ने सोमवार को डिप्टी सीवीओ तेजिंदर सिंह का बयान दर्ज किया। सोनबरसा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से पशुओं की तस्करी का मामला पशु पालन विभाग के अफसरों की गले की फांस साबित हो रहा है। इस मामले में पशुधन प्रसार अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किए जाने के बाद अब लालगंज पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. तेजिंदर सिंह के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.