मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को डिप्टी सीएसओ चंद्रशेखर कुमार ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का औचक सेफ्टी ऑडिट किया। वे दोपहर डेढ़ बजे जंक्शन पहुंचे और करीब 3 बजे हाजीपुर के लिए रवाना हुए। ऑडिट के दौरान उनके साथ एरिया मैनेजर रविशंकर महतो और स्टेशन प्रबंधक शिवदास भी मौजूद थे।डिप्टी सीएसओ सबसे पहले आरआरआई पहुंचे। वहां उन्होंने ऑपरेटिंग विभाग की कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण किया। सिग्नल, पॉइंट और ट्रेनों के संचालन से जुड़े रजिस्टरों की जांच की। कर्मचारियों से पूछा कि आपात स्थिति में क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, क्रॉसिंग और शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का भी जायजा लिया। इस दौरान किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए।स्टेशन मास्टरों को ...